भगत सिंह के गांव में सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

देशराजनीतीहोम

भगत सिंह के गांव में सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता भगवंत मान आज यानी 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह होशियारपुर स्थित शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां में होगा। यहां मान अकेले ही शपथ लेंगे। मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप योजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोग भी शामिल होंगे। भगवंत मान पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। समारोह के लिए करीब 8,000 से 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के चलते भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।

भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच रहे हैं लोग-

भगत सिंह के गांव खटकर कलां में भगवंत मान के शपथ ग्रहण को देखते हुए लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को यहां आमंत्रित किया था। उन्होंने पुरुषों से पीली पगड़ी और महिलाओं से पीला दुपट्टा पहनकर आने की अपील की थी।