जापान में 7.3 की तीव्रता का भूकंप, तीन लोगों की मौत, 88 घायल - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

देशविदेशहोम

जापान में 7.3 की तीव्रता का भूकंप, तीन लोगों की मौत, 88 घायल

बुधवार देर रात जापान भूकंप के तेज झटकों से हिल उठा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। ताजा जानकारी के मुताबिक भूकंप से जुड़े हादसों में अभी तक तीन लोगों की मौत और 88 लोगों के जख्मी होने की खबर है। वहीं भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक फिलहाल सुनामी का खतरा नहीं हैं।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार रात 11 बजकर 36 मिनट पर आये भूकंप का केंद्र समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो 2011 में नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी। वर्ष 2011 में आई आपदा के 11 साल पूरे होने के कुछ दिनों बाद यह भूकंप आया है।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी का खतरा अब नहीं है। हालांकि जापान मौसम विज्ञान विभाग ने कम खतरे की चेतावनी जारी की है। टोक्यो समेत पूर्वी जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल इसमें जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार जापान के टोक्यो से 297 किमी उत्तर पूर्व में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के हवाले से एएफपी न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि इसके बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई।