Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...

चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में 10 विधायक शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें एक महिला मंत्री भी होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री मान ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर टि्वटर पर साझा करते हुए बताया कि नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा।
मान ने कहा, ‘पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है।’
पंजाब की नयी सरकार में जो नेता मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं उसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा प्रमुख हैं। इस नई सरकार में बलजीत कौर एकमात्र महिला मंत्री होंगी। इसके अलावा हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्री अपना पदभार संभालेंगे और दोपहर के समय आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने सहित कई अहम फैसले हो सकते हैं। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गत बुधवार को मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में कुल 92 सीटें हासिल हुईं।