गोदाम में लगी भीषण आग, 11 लोग जिंदा जले, सभी बिहार के रहने वाले - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

देशहोम

गोदाम में लगी भीषण आग, 11 लोग जिंदा जले, सभी बिहार के रहने वाले

हैदराबाद डीसीपी सेंट्रल जोन ने बताया कि सभी 11 शवों को बाहर निकाल लिया गया है. इन्हें अस्पताल में ले जाया गया है. जहां शवों का पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई होगी. अभी आग पर काबू पा लिया गया है. मारे गए सभी मजदूर बिहार से थे.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गांधी नगर एसएचओ मोहन राव ने बताया कि गोदाम में 12 लोग मौजूद थे. इनमें से 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि 1 को जिंदा बचा लिया गया है. DRF रेस्क्यू में जुटी है. हालांकि, आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है.
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने आग की घटना में बिहार के मजदूरों की मौत पर दुख जताया. इतना ही नहीं उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है. उन्होंने मजदूरों के शव को बिहार भेजने की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए हैं. शव बुरी तरह से जल गए हैं. ऐसे में उनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा.