Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...

उत्तर प्रदेश की दोबारा कमान संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं. शपथ ग्रहण के अगले दिन ही यानी आज वो अपनी नई कैबिनेट के साथ पहली बैठक कर रहे हैं. पहली कैबिनेट में क्या बड़ा फैसला होता है, अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं. इस बैठक में स्वतंत्र देव सिंह, जितिन प्रसाद, आशीष पटेल, रजनी तिवारी, जसवंत तिवारी, भूपेंद्र चौधरी पहुंचे हैं.
कैबिनेट बैठक पर उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि योगी 2.0 की आज पहली कैबिनेट बैठक है और आज की इस बैठक में संभव है कि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा और विभागों के वितरण को लेकर भी इस बैठक में चर्चा हो सकती है.
बता दें कि शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने इकाना स्टेडियम में आज दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर ली थी. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. सीएम और डिप्टी सीएम सहित योगी कैबिनेट में 53 दिग्गज हैं. उत्तर प्रदेश की सियासत के कई मिथक तोड़ते हुए योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की कमान संभाल ली है.
कैबिनेट मंत्री- सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु
राज्य मंत्री- मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम