राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण...
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण...
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के दूसरे दिन...

लोगों ने लाहौर के शादमान चौक पर तीनों शहीदों को पुष्जांपलि अर्पित की, जहां उन्हें 23 मार्च, 1931 को फांसी दी गई थी। इस दौरान मौजूद लोगों ने उस स्थान पर तीनों शहीदों को सलाम किया, जहां उन्हें फांसी दी गई थी।
पाकिस्तान के लाहौर में बुधवार को नागरिक समाज ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने लाहौर के शादमान चौक पर तीनों शहीदों को पुष्जांपलि अर्पित की, जहां उन्हें 23 मार्च, 1931 को फांसी दी गई थी। इस दौरान मौजूद लोगों ने उस स्थान पर तीनों शहीदों को सलाम किया, जहां उन्हें फांसी दी गई थी।
इस कार्यक्रम का आयोजन पाकिस्तान के भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा किया गया और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रही क्योंकि धार्मिक चरमपंथियों की ‘धमकी’ को ध्यान में रखते हुए लाहौर उच्च न्यायालय ने कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए थे।
तीनों शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद फाउंडेशन के अध्यक्ष इम्तियाज रशीद कुरैशी ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।