मानसा पहुंचे राहुल गांधी:पंजाबी सिंगर मूसेवाला के घर शोक जता रहे; लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरेंगे - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देशहोम

मानसा पहुंचे राहुल गांधी:पंजाबी सिंगर मूसेवाला के घर शोक जता रहे; लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानसा पहुंच गए हैं। यहां वे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर से मिलकर शोक जताएंगे। मूसेवाला की 29 मई शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की अगुआई में उनका स्वागत किया गया।

राहुल गांधी ने पहले भी सोशल मीडिया के जरिए हत्या पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था- होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं। दुनियाभर से उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी सवेदनाएं।

कांग्रेस से चुनाव लड़े थे मूसेवाला
सिद्धू मूसेवाला पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के करीबी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मूसेवाला कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। हालांकि, आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद आप की सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटा दी। इसके अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या हो गई।

आम आदमी पार्टी की सरकार सवालों से घिरी
पंजाब में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए। आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई। अब यहां लॉ एंड ऑर्डर की खराब स्थिति को लेकर सरकार कठघरे में है। जनता और विपक्षी दल राज्य के इंटेलिजेंस की नाकामी पर सवाल उठा रही हैं। यह भी सवाल किया जा रहा है कि धमकी के बावजूद मूसेवाला की सुरक्षा क्यों हटाई गई थी।