गुपकार गठबंधन मिलकर लड़ेगा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव, फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती का ऐलान - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
देशराजनीतीहोम

गुपकार गठबंधन मिलकर लड़ेगा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव, फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती का ऐलान

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे। एक राजनीतिक दल है जिसने कहा कि उसने गठबंधन छोड़ दिया है। सच्चाई यह है कि वे कभी गठबंधन का हिस्सा नहीं थे। वे हमें भीतर से तोड़ने आए थे।”

नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। दोनों दलों ने सोमवार को कहा कि गुपकार घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) जम्मू-कश्मीर में संयुक्त रूप से विधानसभा चुनाव लड़ेगा। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) दोनों पीएजीडी के प्रमुख घटक दल हैं।

एनसी अध्यक्ष और पीएजीडी के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे। एक राजनीतिक दल है जिसने कहा कि उसने गठबंधन छोड़ दिया है। सच्चाई यह है कि वे कभी गठबंधन का हिस्सा नहीं थे। वे हमें भीतर से तोड़ने आए थे।”

‘खोई हुई गरिमा की बहाली के लिए मिलकर करेंगे प्रयास’ 
पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इसी तरह की बात कही। महबूबा ने कहा, “हम एक साथ चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं क्योंकि यह लोगों की इच्छा है कि हमें अपनी खोई हुई गरिमा की बहाली के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए।”

अब्दुल्ला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार जब चाहे चुनाव करा सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बाढ़ आई थी तब चुनाव हुए थे। अब चुनाव क्यों नहीं हो सकते? सवाल यह है कि वे चुनाव कैसे लड़ना चाहते हैं।

अमरनाथ यात्रा के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर के लोगों ने वर्षों से तीर्थयात्रा का सुचारू संचालन को पूरे दिल से सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि गुफा की खोज करने वाला व्यक्ति कौन था? वह पहलगाम का रहने वाला मुसलमान था।