नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती नजर आ रही है। हालांकि शनिवार को फिल्म के बिजनेस में थोड़ी ग्रोथ देखने को मिली। फिल्म की टिकटें कई थिएटर्स में ना के बराबर बिक रही हैं और ऑक्यूपेंसी लेवल इतना कम है कि कई जगहों पर एक तय टिकटें नहीं बिकने की स्थिति में शो कैंसिल करने तक की बातें सिनेमाघर मैनेजरों द्वारा कही गई हैं।
तरण आदर्श बोले- इतना काफी नहीं
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल पर शेयर किए हैं। तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ‘तीसरे दिन #LaalSinghChaddha की कमाई में वीकेंड फैक्टर के चलते मामूली ग्रोथ देखने को मिली। लेकिन इतना काफी नहीं है। हालात को संभालने के लिए कम से कम डबल डिजिट में कमाई होनी चाहिए थी। तीसरे दिन का टोटल जरूरी आंकड़े से कही ज्यादा कम है।
तीसरे दिन बिजनेस में दिखी थोड़ी ग्रोथ
तरण आदर्श द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आमिर खान की विवादों में फंसी फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने रिलीड डे पर 11 करोड़ 70 लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद शुक्रवार को फिल्म के बिजनेस में भारी गिरावट देखने को मिली और इसने सिर्फ 7 करोड़ 26 लाख रुपये का बिजनेस किया। तीसरे दिन फिल्म के बिजनेस में थोड़ी ग्रोथ दिखी और इसने 9 करोड़ रुपये कमा लिए।
बजट निकालने के लिए अभी बहुत दूर
फिल्म का अभी तक का कुल बिजनेस 27 करोड़ 96 लाख रुपये हो गया है। हालांकि फर्स्ट वीकेंड के लिहाज से ये आंकड़ा अभी बहुत कम है। बता दें कि फिल्म का कुल बजट तकरीबन 180 करोड़ रुपये है। यानि सिर्फ लागत निकालने के लिहाज से फिल्म को अभी 153 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी।