जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें CJI, इस तारीख से संभालेंगे पद - Samacharline.com

असाधारण व्यक्तित्व और अनुशासन की प्रतिमूर्ति थे विनोद कुमारजी

आज एक साधारण सी वेशभूषा में...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है पुस्तक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

मुख्यमंत्री धामी ने SDRF उत्तराखंड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं, आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, दक्षता और सेवा समर्पण का प्रतीक है यह उपलब्धि : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य...

देशहोम

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें CJI, इस तारीख से संभालेंगे पद

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के 50वें सीजेआई बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उन्हें इस पद पर नियुक्त किया। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर से बतौर मुख्य न्यायाधीश अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के 50वें सीजेआई बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उन्हें इस पद पर नियुक्त किया। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि निवर्तमान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर मंगलवार को केंद्र से डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की थी। सरकार ने सात अक्टूबर को सीजेआई को एक लेटर भेजकर उनसे अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने को कहा था।

दो साल का होगा कार्यकाल
जस्टिस चंद्रचूड़ का दो साल का कार्यकाल होगा और वह 10 नवंबर 2024 को रिटायर होंगे। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया का संचालन करने वाले प्रक्रिया ज्ञापन के अनुसार, निवर्तमान सीजेआई ने विधि मंत्रालय से पत्र मिलने के बाद अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पिता भी रह चुके हैं सीजेआई
जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता वाईपी चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है।