राम रहीम का सत्संग होगा बंद? पैरोल को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, शांति भंग होने का बताया खतरा - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

देशहोम

राम रहीम का सत्संग होगा बंद? पैरोल को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, शांति भंग होने का बताया खतरा

याचिका में एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने कहा कि राम रहीम को पैरोल देने से शांति भंग होने का खतरा बढ़ गया है। यह कानून-व्यवस्था के लिए भी बड़ी चुनौती है। इस याचिका पर जल्द सुनवाई की संभावना है।

हत्या और साध्वियों से यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने का मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया है। याचिका में राम रहीम की पैरोल को खारिज करने की मांग की गई है। याचिका में एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने कहा कि राम रहीम को पैरोल देने से शांति भंग होने का खतरा बढ़ गया है। यह कानून-व्यवस्था के लिए भी बड़ी चुनौती है। इस याचिका पर जल्द सुनवाई की संभावना है।

बागपत के बरनावा आश्रम में है राम रहीम 

रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिनों का पैरोल पर बाहर आए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इस वक्त यूपी के बागपत के बरनावा आश्रम में है। उसके साथ उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी हैं। इस दौरान वह ऑनलाइन सत्संग भी कर रहा है। ऐसे में रेपिस्ट बाबा की पैरोल पर सवाल उठ रहे हैं। इसको लेकर हरियाणा की खट्टर सरकार भी सवालों में है। आरोप लग रहा है कि हरियाणा सरकार राम रहीम को अपने चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है, इसलिए उसे बार-बार पैरोल दी जा रही है। हरियाणा की आदमपुर सीट पर उपचुनाव के साथ ही राज्य में पंचायती चुनाव भी हो रहे हैं। विपक्षी पार्टियों ने सत्ता में काबिज भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इससे पहले जब-जब पंजाब, यूपी व उत्तराखंड में चुनाव थे, तब भी राम रहीम को पैरोल मिली थी।

नेता लगा रहे बाबा के यहां हाजिरी 

हरियाणा के कई नेता भी राम रहीम का आशीर्वाद लेने के लिए उसके सत्संग में जा रहे हैं। वहीं, अब पंजाब सरकार के मंत्री फौजा सिंह सरारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसको लेकर विपक्ष भी मान सरकार पर निशाना साध रहा है।