27 नवम्बर को जैविक हाट बाजार लगेगा, जैविक हाट बाजार एवं कार्यशाला की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
उज्जैन

27 नवम्बर को जैविक हाट बाजार लगेगा, जैविक हाट बाजार एवं कार्यशाला की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

27 नवम्बर को जैविक हाट बाजार लगेगा, जैविक हाट बाजार एवं कार्यशाला की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

उज्जैन। जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा 27 नवम्बर को जैविक हाट बाजार के आयोजन हेतु सम्बन्धित विभागों की बैठक जिला पंचायत सीईओ सुश्री अंकिता धाकरे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कृषि स्थाई समिति के सभापति, सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे। उप संचालक उद्यान श्री पीएस कनेल द्वारा उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ द्वारा सम्बन्धित विभागों को कलेक्टर द्वारा सौंपे गये कार्य समय-सीमा में करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि नगर पालिक निगम द्वारा परिसर की सफाई व्यवस्था, पेयजल सुरक्षा व्यवस्था का कार्य किया जायेगा। साथ ही जिला परियोजना प्रबंधक श्री चंद्रभान सिंह द्वारा जैविक उत्पादों के लिये दुकान का आवंटन एवं पंजीयन हेतु व्यवस्था की जायेगी। स्मार्ट सिटी द्वारा मंच सज्जा, साउण्ड सिस्टम व्यवस्था की जायेगी। इस हेतु समन्वयकर्ता श्री अजय भालसे परियोजना अधिकारी रहेंगे। उप संचालक कृषि, उद्यानिकी विभाग एवं परियोजना अधिकारी आत्मा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जैविक उत्पादों के कृषकों में समन्वय कर विभिन्न उत्पादों को विक्रय हेतु दुकान लगवाना एवं जैविक उत्पादों पर किसानों की वर्कशॉप, प्रमाण-पत्र वितरण का कार्य किया जायेगा। साथ ही जिला समन्वयक श्रीमती कविता उपाध्याय, जिला प्रबंधक श्रीमती कंचन कड़वे, प्रधान वैज्ञानिक जैविक/प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण एवं वैज्ञानिकों की व्यवस्था करेंगे। श्रीमती कविता उपाध्याय, श्रीमती कंचन कड़वे, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी सर्वशिक्षा अभियान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संचालन हेतु उद्घोषक की व्यवस्था करेंगे। श्रीमती उपाध्याय व जनसम्पर्क कार्यालय विभिन्न माध्यमों से जैविक उत्पादन का प्रचार-प्रसार करेंगे। श्री अजय भालसे, सीएमएचओ चिकित्सकों की नियुक्ति एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवायेंगे।