Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट इनलैंड स्टेट का मिला है पुरस्कार
रायपुर | 24 नवंबर 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास में मत्स्य पालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट इनलैंड स्टेट का अवार्ड मिलने पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि एवं मछली पालन मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे भी उपस्थित थे। दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मछुआरों को लाभान्वित करने के लिए विभाग अधिक गतिशील हो। साथ ही मत्स्य पालन और मत्स्य उत्पादन का लाभ निर्धन तबके के मत्स्य पालकों और उत्पादकों को प्राथमिकता से दिया जाए।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य को आज दमन में विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मत्स्य पालन के क्षेत्र बेस्ट इनलैंड स्टेट का पुरस्कार प्राप्त हुआ था। राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने का यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम दुनेथा दमन में आयोजित किया गया था। अतिथियों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ राज्य को ‘बेस्ट इनलैंड स्टेट‘ अवार्ड सम्मान के रूप में 10 लाख रूपए का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह और धमतरी जिले के बगौद गांव के मत्स्य पालन फर्म भारत बाला एक्वाकल्चर को भी ‘बेस्ट प्रोप्राइटरी फर्म‘ के रूप में दो लाख रूपए का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. श्री कमलप्रीत सिंह और मत्स्य विभाग के संचालक श्री एन.एस. नाग तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।