60  कंटेनर में चल भारत जोड़ो यात्रा की प्लानिंग से लेकर भोजन और सभी गतिविधिय - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

उज्जैनदेश

60  कंटेनर में चल भारत जोड़ो यात्रा की प्लानिंग से लेकर भोजन और सभी गतिविधिय

उज्जैन।भारत जोड़ो यात्रा का कारवां 60  कंटेनर में चल रहा है। यात्रा की प्लानिंग से लेकर भोजन और सभी गतिविधियों को राहुल की टीम ही देख रही है।

भारत यात्रियों के साथ ही अतिथि यात्रियों को यात्रा के लिए बने नियम पालन की अनिवार्यता हैं। भारत जोड़ो यात्रा में स्थानीय कार्यक्रमों और गतिविधियों को छोड़कर सबकुछ तय है। यात्रा में किसी तरह का बदलाव उच्च स्तरीय मंथन के बाद ही होता है।

भारत जोड़ो यात्रा का आगमन 29 को होगा। अभी तक के शेड्यूल के अनुसार उज्जैन में यात्रा का पड़ाव २९ की रात के साथ ही 30 को पूरे दिन और रात को रहेगा। यात्रा 1 दिसंबर सुबह आगर जिले के लिए रवाना होगी। भारत जोड़ो यात्रा कुल 111 भारत यात्री शामिल है। भारत यात्री वे लोग,जो 3570 किमी की यात्रा राहुल गांधी के साथ पैदल पूरी करेंगे। इनमें 32 महिलाएं भी है। इन यात्रियों का चयन ४ कांग्रेस नेताओं की पैनल ने किया है। 2 राउंड में इंटरव्यू लिए गए।

यात्रियों को सादगीपूर्ण तरीके से रहने के लिए कहा

कांग्रेस ने यात्रा से जुडऩे वाले लोगों के लिए कुछ नियम बनाए हैं, जो इस प्रकार हैं। यात्रियों को सादगीपूर्ण तरीके से रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा यात्रा में सफेद कपड़े ही पहनने के लिए कहा गया है। यह नियम भारत यात्रियों के साथ ही प्रदेश यात्रियों और अतिथि यात्रियों पर भी लागू हैं। यात्रियों से यह अपेक्षा की गई है कि वे यात्रा के दौरान लग्जरी, सुख-सुविधाओं और विशेष आवभगत की उम्मीद ना करें।