नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

उज्जैन | भारत जोड़ो नफरत छोड़ो यात्रा मंगलवार को बाबा महाकालेश्वर की नगरी में सुबह 10 बजे ग्राम निनोरा से प्रवेश करेगी, जिसके बाद तपोभूमि में जैन संत से आशीर्वाद लेते हुए राहुल बाबा महाकाल के धाम पहुचेंगे और वहां से जनसभा के लिए जाएंगे. जनसभा में राहुल के मंच पर पहुंचते ही कांग्रेस शहर अध्यक्ष व तमाम नेता राहुल को खास मोमेंटो गिफ्ट करने वाले हैं और वह है पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की संगमरर के पत्थर से बनी गोल्ड पोलिश की बनी हुई ढाई फुट की दो अलग-अलग प्रतिमा है. खास बात यह भी है कि यह प्रतिमा वर्ष 2024 तक प्रदेश ही नहीं देश के तमाम कांग्रेस कार्यालयों में स्थापित की जाएगी, जिसकी शुरुआत अवन्तिका नगरी से की जा रही है.
दरअसल जो प्रतिमा कांग्रेस द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री की बनवाई गई है, उसकी लागत 85 हजार रुपए है, जिसे 15 दिन में तैयार किया गया है. अब ऐसी कई प्रतिमाएं प्रदेश के कार्यालय में स्थापित करने के लिए तैयार की जाएगी. दो प्रतिमाएं है एक 14 किलो व एक 9 किलो वजनी प्रतिमाएं जो कि जयपुर में तैयार करवाई जा रही है, प्रतिमा देश के 30 कार्यलायो में स्थापित करने का लक्ष्य 21 मई राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर करना है. वहीं अगले चरण में मध्य प्रदेश के हर जिले व शहर के कांग्रेस कार्यलायों में 20 अगस्त 2024 तक यह प्रतिमा लगाने के लिए समय निर्धारित की गई है.