Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...

“सफलता की कहानी” अब सामान्य बच्चों की तरह जीवन जी सकेगा तनीम, निःशुल्क करवाया ह्दय का ऑपरेशन
उज्जैन । उज्जैन शहर के आदर्श नगर देवास रोड़ निवासी श्री शेख जमील व श्रीमती शबीना शेख का बेटा तनीम उम्र 18 माह के दिल में जन्म से ही छेद था, जिस कारण वह थोड़ा खेलता तो थक जाता था व हाफने लगता था। सामान्य बच्चों की तरह उसका शारीरिक विकास भी नहीं हो रहा था, वह अत्यंत कमजोर था। तनीम के माता-पिता उसे प्रायवेट अस्पताल ले गये एवं तनीम शेख के स्वास्थ्य के बारे में बताया। चिकित्सक द्वारा तनीम शेख की जांच की गई एवं बताया कि तनीम को ह्दय रोग है, जो एक गंभीर बीमारी है। समय रहते इसका ऑपरेशन नहीं किया गया तो बाद में जीवन जीने में बढ़ी ही परेशानी आयेगी। ऑपरेशन पर लगभग तीन लाख रुपये खर्च आयेगा। तनीम के माता-पिता यह सुनकर हताश एवं निराश होने लगे। उन्हें चिन्ता एवं परेशानी सताने लगी कि उनके बेटे का वे इतना महंगा ऑपरेशन कैसे करवायेंगे, इतने सारे रुपयों की व्यवस्था कैसे करेंगे।
इसी दौरान उज्जैन शहर की आर.बी.एस.के. (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) मोबाईल हेल्थ टीम द्वारा अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जब आंगनवाड़ी मे बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही थी तब उनको तनीम की स्क्रीनिंग की एवं उसके स्वास्थ्य के बार मे जाना तो उनको ज्ञात हुआ कि तनीम ह्दय रोग से ग्रसित है। आर.बी.एस.के. दल द्वारा तनीम को तत्काल ही रैफर किया। तनीम के माता-पिता से संपर्क कर उनको बताया कि आप तनीम को जिला स्तरीय शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र (डी.ई.आई.सी.) जिला चिकित्सालय में ले जाकर उसका उपचार करवा सकते है। जहां पर मुख्यमंत्री बाल ह्दय योजना के अन्तर्गत तनीम का निःशुल्क ऑपरेशन हो जायेगा। योजना का लाभ लेने के लिये ए.पी.एल./बी.पी.एल. होने की बाध्यता नहीं है।
तनीम के माता-पिता उसको लेकर शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र (डी.ई.आई.सी.) जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां पर तनीम का मुख्यमंत्री बाल ह्दय योजना के अन्तर्गत पंजीयन कर तनीम की आवश्यक जांचें करवाई गई एवं तनीम शेख को राजश्री अपोलो हॉस्पिटल इन्दौर में भर्ती करवाकर उसका ह्दय का सफल ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन पर 1,64,000/-रू. व्यय हुआ, जो मुख्यमंत्री बाल ह्दय योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा वहन किया गया। अब तनीम पूर्णतः स्वस्थ्य है। उसका नियमित रूप से फॉओअप लिया जा रहा है। तनीम के माता-पिता शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल ह्दय योजना का आभार व्यक्त कर रहे है, जिसके अन्तर्गत ऑपरेशन का पूरा खर्च मध्य प्रदेश शासन द्वारा वहन किया गया।