मुख्यमंत्री बिलासपुर तथा अम्बिकापुर में सी-मार्ट का करेंगे शुभारंभ - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

छत्तीसगढ

मुख्यमंत्री बिलासपुर तथा अम्बिकापुर में सी-मार्ट का करेंगे शुभारंभ

 

रायपुर | मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 2 दिसंबर को विधानसभा सत्र में भाग लेंगे और वहां छत्तीसगढ़ विधानसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना एवं छात्रवृत्ति योजनांतर्गत हितग्राहियों तथा छात्र-छात्राओं को राशि का वितरण करेंगे। साथ ही वे बिलासपुर तथा अम्बिकापुर में सी-मार्ट का शुभारंभ भी करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 2 दिसंबर को पूर्वान्ह 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर 10.50 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। वे इस दौरान विधानसभा में दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना एवं छात्रवृत्ति योजनांतर्गत हितग्राहियों तथा छात्र-छात्राओं को राशि का वितरण करेंगे। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही बिलासपुर तथा अम्बिकापुर में सी-मार्ट का शुभारंभ भी करेंगे।