Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...

MCD (म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली) से भारतीय जनता पार्टी का नियंत्रण छूट चुका है। अब 15 सालों के बाद आम आदमी पार्टी इसे संभालेगी। बुधवार को हुई इस रेस में कांग्रेस पार्टी काफी पीछे छूट गई, लेकिन ‘भारत जोड़ो’ के पदयात्रियों को यात्रा और चुनाव नतीजों में कोई तार नजर नहीं आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इनका यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में राजस्थान यूथ बोर्ड के चेयरमैन सीताराम लांबा ने बताया, ‘मैं केवल इतना ही कह सकता हूं कि हम यात्रा को नतीजों से नहीं जोड़ सकते। यात्रा दूसरे मकसद से निकाली जा रही है। शायद हमें यात्रा का बाद में कुछ (चुनावी) फायदा मिले। यह केवल शुरुआत है। चीजें एक दिन में नहीं बदलती, बड़े ढांचों को बनने में समय लगता है।’
उन्होंने नतीजों को ‘निराशाजनक’ भी बताया है। उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह संगठन की असफलता है कि हम ठीक से (अभियान) नहीं चला सके। लेकिन आने वाले दिनों में हम संगठन को मजबूत करेंगे और लोगों के बीच समय गुजारेंगे। यही बात मैडम (सोनिया गांधी) की तरफ से उदयपुर घोषणापत्र में कही गई थी। चूंकि हम रोड पर हैं, लोगों के बीच हैं और चीजें बदलेंगी।’
कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड से जुड़े जगदीश बिश्नोई ने कहा, ‘मैं यात्रा में चल रहा हूं और टीवी तक नहीं देखी। लेकिन यात्रा का नतीजों से कोई संबंध नहीं है।’ अलवर के योगेश मीणा ने भी कहा कि यात्रा पर ध्यान लगाने के बाद से ही उन्हें नतीजों की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हमारा मकसद चलना और यात्रा के जरिए लोगों से मिलना है। लेकिन कई बार हमें यह भी पता नहीं होता कि तारीख क्या है। और हम हमारे परिवार के सदस्यों से डिनर के बाद ही बात करते हैं।’
दिल्ली पहुंचने वाली है यात्रा
राहुल की अगुवाई में जारी यात्रा फिलहाल राजस्थान के कोटा में है। राजस्थान पड़ाव के बाद यात्री उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचेंगे और बाद में दिल्ली का रुख करेंगे। अब तक यात्रा 8 राज्यों में 39 जिलों को कवर कर चुकी है।
क्या रहे नतीजे
बुधवार को जारी हुए नतीजों में आप को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 250 वॉर्ड्स में से दल को 134 में जीत मिली है। जबकि, भाजपा के खाते में 104 वार्ड आए। इस रेस में तीसरे नंबर पर आई कांग्रेस महज 9 सीटें ही जीत सकी।