Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं और हर किसी की नजर इस पर है कि राज्य में भाजपा 27 सालों के शासन के बाद फिर लौटेगी या नहीं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी पर भी हर किसी की निगाह है, जिसके हाई प्रोफाइल चुनाव प्रचार किया था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को यदि 6 फीसदी वोट मिलते हैं या फिर वह कोई दो विधानसभा सीट जीत जाती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाएगा। नियमों के मुताबिक यदि किसी पार्टी को 4 राज्यों में प्रादेशिक दल का दर्जा मिल जाता है तो वह अपने आप ही राष्ट्रीय पार्टी मान ली जाती है। इसके अलावा 4 राज्यों में 6 फीसदी वोट हासिल होने पर भी यह दर्जा मिल जाता है।
आम आदमी पार्टी ने इस बार भाजपा के गढ़ में ही उसे चुनौती दी है। सूरत, राजकोट जैसे इलाकों में आम आदमी पार्टी ने मेहनत से प्रचार किया था और खुद अरविंद केजरीवाल समेत कई सीनियर नेताओं ने लंबा वक्त गुजरात में गुजारा। यहां आम आदमी पार्टी के चुनाव जीतने की संभावना तो नहीं है, लेकिन वह कांग्रेस को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आती है तो वह भी उसके लिए बड़ी उपलब्धि होगी। गुजरात में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद अरविंद केजरीवाल की पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को चुनौती दे सकती है। माना जा रहा है कि गुजरात चुनाव के बाद उसका अगला टारगेट 2024 के आम चुनाव हो सकते हैं।
राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल के लिए खुद को और पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में मदद मिलेगी। आज 2 सीटें जीतने या 6 फीसदी वोट पाने भर से ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने का आम आदमी पार्टी का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। बता दें कि सोमवार को आए एग्जिट पोल्ट में भाजपा को 117 से 151 तक सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा मुख्य विपक्षी दल के तौर पर कांग्रेस ही बनी रहेगी, उसे 16 से 51 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने तो यहां तक दावा किया था कि उसे 92 सीटों पर जीत मिल सकती है। आम आदमी पार्टी को 2 से 13 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है।
गुजरात में AAP को मिल सकती हैं 10 से 15 सीटें
सीएसडीएस से जुड़े राजनीतिक विश्लेषक प्रवीण राय कहते हैं, ‘आम आदमी पार्टी ने गुजरात में माहौल बनाया है। ऐसा लगता है कि वह राज्य में कुछ सीटें जीत सकती है। यदि उसके खाते में 10 से 15 सीटें जाती हैं तो उसके लिए यह बड़ी विजय होगी।’ अब तक कोई भी दल गुजरात में तीसरे मोर्चे के तौर पर नहीं उभरा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी को 10 से ज्यादा सीटें मिलने वाला उसे बूस्ट देगा।