Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती काफी चर्चा में आई थीं। सुशांत की फैमिली ने रिया पर इल्जाम भी लगाए थे। जिसके कारण रिया को मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। अब करीब 2 साल के बाद एक बार फिर रिया चक्रवर्ती नई खबरों के साथ सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही हैं कि एक बार फिर रिया की जिंदगी में नया प्यार आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिया की बंटी सजहेद के साथ नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अभी इस रिश्ते को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। इन खबरों पर अभी रिया चक्रवर्ती और बंटी सजदेह ने रिएक्ट नहीं किया है।
ता दें कि पिछले दो सालों में रिया ने काफी मुसीबतों का सामना किया है। ईडी से लेकर सीबीआई जांच तक देश की तीन बड़ी जांच एजेंसियां उनसे पूछताछ कर चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुश्किल वक्त में बंटी सजदेह के रिया का बहुत साथ दिया था। मीडिया को मिली जानकारी की माने तो बंटी सजदेह की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ही रिया के काम को मैनेज करती थी। यही वजह है कि सुशांत केस में उनसे भी पूछताछ की गई थी। बता दें कि बंटी सजदेह स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की दुनिया का एक बड़ा नाम है

बंटी सजदेह सेलिब्रिटी और स्पोर्ट्स मैनेजर कंपनी कॉर्नर स्टोन के सीईओ हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन जैसे क्रिकेटर उनके क्लाइंट और दोस्त हैं। बंटी का सलमान खान से भी काफी अच्छा रिलेशन है। वे सीमा सजदेह के भाई हैं। दरअसल रिया चक्रवर्ती ने पहले तो खुद को कैद कर लिया था। कुछ समय के बाद वे खुलकर मीडिया के सामने आईं। रिया ने आखिरी बार फिल्म चेहरे में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर की थी। साथ ही वे इस फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा भी नहीं बनीं।