मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन सभागार, लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) को नियुक्ति पत्र वितरण करते हुए।
चंडीगढ़, 18 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब...
चण्डीगढ – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब...

रुपये चुकाने के लिए रुपये की व्यवस्था में जुटे और उल्टा 8 गुना नुकसान करा लिया। यह कहानी है गुंटूर की एक छात्रा की, जो अपने पिता के खाते से राशी निकालने के बाद उन्हें चुकाने के लिए किडनी बेचने चली थी और साइबर ठगों का शिकार बन गई। फिलहाल, मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। विस्तार से समझते हैं।
गुंटूर की रहने वाली छात्रा हैदराबाद में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। अब उसने सोमवार को हैदराबाद पुलिस के पास स्पंदन कार्यक्रम के दौरान शिकायत दर्ज कराई है कि साइबर ठगों ने हाथों 16 लाख रुपये गंवा दिए। खबर है कि जब उसने कुछ लोगों को किडनी बेचने की कोशिश की, तो उसे 3 करोड़ रुपये की पेशकश हुआ। इस दौरान ठगों ने छात्रा से पुलिस वेरिफिकेशन और टैक्स के नाम पर 16 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
दरअसल, छात्रा ने अपने पिता के बैंक खाते से 2 लाख रुपये निकाल लिए थे, जो वह वापस करना चाहती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर प्रवीण राज से मिली थी। उसने वादा किया था कि 50 फीसदी भुगतान ऑपरेशन से पहले होगा और बाकी राशी बाद में दी जाएगी। जब छात्रा ने 16 लाख रुपये वापस करने की मांग की, तो उन्होंने दिल्ली जाकर रुपये हासिल करने के लिए कहा, लेकिन वह पता गलत निकला।