रणबीर कपूर और श्रद्धा की फिल्म का टीजर हुवा रिलीज - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग, ऊधम सिंह नगर, देहरादून एवं चम्पावत जिले में बनाए जाएंगे 20 नए छठ घाट, सीएम ने की घोषणा

उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों का पुनरुत्थान,...

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में...

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी, राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस

समूह ‘ग’, ‘घ’ एवं पात्र समूह...

बॉलीवुड

रणबीर कपूर और श्रद्धा की फिल्म का टीजर हुवा रिलीज

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। काफी इंतजार के बाद आज एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म के टाइटल का खुलासा हो गया। मंगलवार को फिल्म मेकर्स ने मूवी के नाम का पोस्टर शेयर किया था, जिसमे शॉर्टकट (TJMM) नजर आ रहा था और लोगों को इस नाम को गेस करने को कहा था। पोस्टर को देखकर लोगों में एक्ससिटेमेंट काफी ज्यादा बढ़ गया था। वहीं अब 24 घंटे बाद फिल्म डायरेक्टर लव रंजन ने फिल्म का अटपटा टाइटल बताया है।

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के टाइटल का एक वीडियो शेयर किया है और फिल्म डायरेक्टर लव रंजन ने भी कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के टाइटल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें श्रद्धा और रणबीर को मस्ती करते देखा जा रहा है। इस वीडियो में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही, श्रद्धा कपूर ने बताया है कि फिल्म का नाम- ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (tu jhoothi main makkaar) है
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Tu Jhoothi Main Makkaar’ ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी। वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणबीर कपूर फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं और वहीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की बात करें तो जल्द रुखसाना कौसर की बायोपिक में नजर आ सकती हैं। हाल ही में श्रद्धा वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ में एक आइटम नंबर भी करती नजर आईं थीं। मेकर्स ने फिल्म के टाइटल के साथ ही टीजर भी रिलीज किया है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म के टाइटल के अनाउंसमेंट के साथ ही ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। लव रंजन द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल होली पर 8 मार्च को रिलीज होगी।