कंझावला कांड में एक और नया मोड़ - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही : मुख्यमंत्री

ग्रामीण विकास में ब्लॉक प्रमुखों की...

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए नई “एमएसएमई औद्योगिक विकास कंपनी” का गठन होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश...

भारत की यशस्वी सेना, भोपाल की धरती पर करेगी अपने अदम्य पराक्रम-पुरुषार्थ और शौर्य का प्रदर्शन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

विशेष

कंझावला कांड में एक और नया मोड़

दिल्ली के कंझावला कांड में कार की चपेट में आकर जान गंवाने वाली अंजलि के खिलाफ भी पहले से पंजाबी बाग थाने में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज है। छह महीने पहले पंजाबी बाग के क्लब रोड पर सड़क हादसा हुआ था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस घटना का फुटेज भी सामने आया है। इसमें वह तेज रफ्तार से स्कूटी चलाते हुए दिख रही है। इसी दौरान उसकी स्कूटी सड़क के किनारे रखे टायर पर चढ़कर उछल गई थी। डॉक्टरों ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट में उसके मुंह से शराब की बदबू आने की बात लिखी थी और उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था।

पिछले साल 16 जुलाई को पंजाबी बाग थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, घटना देर रात करीब दो बजे हुई थी। पुलिस को रघुवीर नगर स्थित गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल से सड़क हादसे में एक युवती के घायल होने की जानकारी मिली थी।

युवती बयान देने की स्थिति में नहीं थी। जांच करने पर पता चला कि क्लब रोड पर हादसा हुआ है।

कंझावला कांड में जान गंवाने वाली अंजलि की मां रेखा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में शनिवार शाम भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने रेखा की हालत को देखते हुए तत्काल उन्हें नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती कर लिया।

रेखा की किडनी पहले से ही खराब है। बेटी के गुजरने के बाद उनकी लगातार बिगड़ती तबीयत को देखते हुए शनिवार शाम अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें भर्ती करने की सलाह दी।

अंजलि के मामा प्रेम सिंह ने बताया कि अस्पताल में डायलिसिस पर रखा जाएगा। रेखा के भाई प्रेम सिंह ने बताया कि खून की कमी को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल भर्ती करने की सलाह दी।

प्रेम सिंह को फिलहाल शाहरुख खान के एनजीओ मीर फाउंडेशन से मदद मिली है। उन्होंने राशि का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि मुझे अपनी बहन की सेहत को ठीक करना है

ऐसे वक्त में फिल्म अभिनेता से मिली सहायता के लिए ताउम्र शुक्रगुजार रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक केजरीवाल सरकार से भरोसा दिया गया है, लेकिन कोई नेता या मंत्री नहीं पहुंचे हैं।