राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में विश्व सिकल सेल दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
चंडीगढ़, 18 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब...

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर की आलोचना के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा बहादुर दिलों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हरियाणा से होकर गुजर रही है। रविवार को इस यात्रा में पूर्व सेना प्रमुख दीपक कपूर के साथ अन्य सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ जनरल दीपक कपूर की तस्वीरें भी सामने आईं थीं।
मालवीय ने उठाया आदर्श घोटाले का मुद्दा
राहुल गांधी के साथ जनरल कपूर की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने आदर्श घोटाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। कपूर को अन्य वरिष्ठ सैन्य कर्मियों के साथ आदर्श घोटाले में आरोपित किया गया था। उन्होंने कहा, जांच समिति की राय थी कि सशस्त्र बलों को बदनाम करने के लिए उन्हें किसी भी सरकारी पद या पद पर बैठने से रोका जाना चाहिए।
कांग्रेस ने साधा निशाना
मालवीय के ट्वीट पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, जनरल कपूर, 1971 के भारत-पाक युद्ध के दिग्गज हैं। उन्हें पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम और सेना पदक मिला है। 1967 से 2010 तक चार दशकों तक उन्होंने हमारे देश की सेवा की। हमारे बहादुर दिलों को बदनाम करने के लिए आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। इसके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने क्या आप ऐसे बीमार और भ्रष्ट दिमाग से कुछ बेहतर की उम्मीद कर सकते हैं।
बता दें, दीपक कपूर के अलावा लेफ्टिनेंट जनरल आरके हुड्डा, लेफ्टिनेंट जनरल वीके नरूला, एयर मार्शल पीएस भंगू, मेजर जनरल सतबीर सिंह चौधरी, मेजर जनरल धर्मेंद्र सिंह, कर्नल जितेंद्र गिल, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल डीडीएस संधू, मेजर जनरल बिशंबर दयाल, कर्नल रोहित चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे