यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा के नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पश्चिम त्रिपुरा जिले में रोड शो किया। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी रोड शो में शामिल हुए।
त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए इसी साल चुनाव होना है। पिछले चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत के साथ राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी। इसके साथ ही राज्य में करीब तीन दशक से चल आ रहा वाम दलों का शासन खत्म हो गया था।
वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की एक टीम चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को त्रिपुरा पहुंची। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त (ईसी) अनूप चंद्र पांडे और ईसी अरुण गोयल सहित चुनाव अधिकारी अगरतला पहुंचे हैं।