Madhya Pradesh : इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होगा ब्रिक्स कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 21 देशों के कृषि मंत्री होंगे शामिल
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
भोपाल। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नए लोगों को करीब 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस दौरान वे उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें संबोधित करेंगे।
यह केंद्र सरकार के ‘रोजगार मेला’ अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत सरकार ने पिछले साल 10 लाख लोगों को नौकरी देने की घोषणा की थी।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि यह रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। बयान में कहा गया है कि रोजगार मेला रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।
देशभर से चयनित कर्मियों में जूनियर इंजीनियर, लोको पायलट, तकनीशियन, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, ग्रामीण डाक सेवक, आयकर निरीक्षक, शिक्षक, नर्स, डॉक्टर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान ‘कर्मयोगी आरंभ’ मॉड्यूल के तहत नवनियुक्तों का अनुभव भी साझा किया जाएगा। यह मॉड्यूल विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नई नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।