नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर गाड़ी खड़ी करके ‘फ्लाइंग किस’ देते हुए रील बनाने वाली युवती की पहचान कर ली गई है. युवती का नाम वैशाली चौधरी खुटैल है. जिसके इंस्टाग्राम पर करीब साढ़े 6 लाख फॉलोअर्स हैं. साहिबाबाद पुलिस ने IPC सेक्शन-151 में सोमवार शाम को वैशाली चौधरी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है.
कोर्ट से जमानत मिलते ही वैशाली चौधरी खुटेल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा. वैशाली ने लोगों से कहा, ‘मुझसे गलती हुई है लेकिन आप ये गलती न दोहराएं. वीडियो बनाने के पीछे मेरा कोई गलत इरादा नहीं था.’