Jharkhand Board Exam दसवीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करना होगा डाउनलोड - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
करियरदेशहोम

Jharkhand Board Exam दसवीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करना होगा डाउनलोड

Jharkhand Board 10th Admit Card 2023 Out: झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस साल जेएसी बोर्ड दसवीं की परीक्षा दे रहे छात्र इसे अपने स्कूल से ले सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल स्कूल लॉग इन के माध्यम से jac.jharkhand.gov.in और jac-online.com पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

झारखंड कक्षा 10वीं का प्रवेश पत्र केवल स्कूल लॉगइन के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि छात्र इसे सीधे वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। स्कूलों को लॉगइन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा, बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा और इसे छात्रों के बीच वितरित करना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के वे परीक्षा में नहीं बैठ सकते और न ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • हालिया घोषणा अनुभाग के तहत, माध्यमिक (कक्षा 10) परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक खोलें।
  • अपने स्कूल की लॉगइन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • छात्रों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।