आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वयक रुप से प्रयास करे, मध्यप्रदेश सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित, जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भोपाल। आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वयक...
भोपाल। आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वयक...
किसान के चेहरे पर खुशी ही हमें सुकून...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स...

उज्जैन के जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन ने मंगलवार को बल्ड बैंक के अंदर फांसी लगा ली। अस्पताल के स्टोर रूम में आत्मघाती कदम उठाने का पता चलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके से कोतवाली पुलिस को सुसाईड नोट मिला है,जिसमें लिखा है कि बच्चों में तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर पाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
शहर के अलकापूरी निवासी मनीष धवन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के स्टोर रूम में लेब टैक्निशियन पर पदस्थ थे। मंगलवार दोपहर लंच टाईम में कर्मचारी खाना खाने गए हुए थे उसी समय धवन ने स्टोर रूम में फांसी लगा ली। लंच टाइम के बाद वापस लौटे कर्मचारियों को घटना का पता चलते ही कोतवाली टीआई एनबीएस परिहार पहुंंचे। जिसके बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। बाद में एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड़ घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची। इस दौरान मौके से मनीष द्वारा दो लाईन का सुसाईड नोट मिला है,जिसमें उसने अपने तीनों बच्चों के लिए लिखा है कि वह उनके लिए कुछ नहीं कर पाया।टीआई परिहार ने बताया कि सुसाईड नोट में सिर्फ बच्चों के लिए मैसेज है।आत्महत्या की वजह नहीं लिखी है। आगे की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बड़ा अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।