डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित...

अमेरिकी आसमान में हाल ही में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने और उसे मार गिराने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। बाइडन ने कहा कि हम अभी तक ठीक से नहीं जानते हैं कि ये तीन वस्तुएं क्या थीं। इस मामले में अभी कुछ भी पता नहीं चला है कि वे चीनी जासूसी गुब्बारों के कार्यक्रम से संबंधित थीं या वे किसी अन्य देश के निगरानी वाहन थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इंटेलिजेंस कम्युनिटी का वर्तमान मूल्यांकन यह है कि ये तीन वस्तुएं गुब्बारे जैसे थे, जिसकी सबसे ज्यादा संभावना है कि ये निजी कंपनियों, मनोरंजन या शोध संस्थानों, मौसम का अध्ययन करने वाले अनुसंधान संस्थानों या अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान करने वाले संस्थानों से संबंधित थे। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस कम्युनिटी के पास इस बात का कोई संकेत नहीं है कि पिछले दिनों जिन तीन वस्तुओं को मार गिराया गया था, वे चीन के निगरानी गुब्बारे थे।