राजकपूर का बंगला अब गोदरेज प्रॉपर्टीज के हवाले - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

कारोबार

राजकपूर का बंगला अब गोदरेज प्रॉपर्टीज के हवाले

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने मुंबई के चेंबूर में दिग्गज फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर के बंगले को खरीदा है। कंपनी की योजना इस जगह पर एक लग्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने की है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि यह जमीन राज कपूर के कानूनी वारिस कपूर परिवार से खरीदी गई है। सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है। इससे पहले मई 2019 में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गोदरेज आरकेएस परियोजना विकसित करने के लिए कपूर परिवार से चेंबूर में आर के स्टूडियो का अधिग्रहण किया था।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ गौरव पांडेय ने कहा, ‘हम इस प्रतिष्ठित परियोजना को अपने पोर्टफोलियो में जोड़कर खुश हैं और यह मौका देने के लिए हम कपूर परिवार के आभारी हैं।’