एलन मस्क फिर दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी:15.4 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ अरनॉल्ट को पछाड़ा, मुकेश अंबानी का 10वां नंबर - Samacharline.com

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी

साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र...

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को...

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण...

विदेश

एलन मस्क फिर दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी:15.4 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ अरनॉल्ट को पछाड़ा, मुकेश अंबानी का 10वां नंबर

टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की पोजीशन फिर से हासिल कर ली है। टेस्ला के शेयर 5.5% बढ़कर 207.63 डॉलर पर पहुंच गए है जिस कारण मस्क की नेटवर्थ बढ़ी है। ब्लूमबर्ग बिलेयनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मस्क की कुल नेटवर्थ 187.1 बिलियन डॉलर (करीब 15.4 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।

दुनिया के सबसे बड़े फैशन ग्रुप लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ 185.3 बिलियन डॉलर (करीब 15.32 लाख करोड़ रुपए) है। अरनॉल्ट ने मस्क को दिसंबर के मिड में नंबर 1 की पोजीशन से हटाया था। तब से वो टॉप पर बने हुए थे। अरनॉल्ट को मॉडर्न लग्जरी फैशन इंडस्ट्री का गॉडफादर माना जाता है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ही इकलौते भारतीय हैं जो बिलेनियर्स की टॉप टेन लिस्ट में शामिल हैं। अंबानी अमीरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं।