न्यूजीलैंड फॉलोऑन के बाद जीतने वाली तीसरी टीम:दूसरी पारी में 483 रन बनाए, इंग्लैंड को 258 का टारगेट दिया, एक रन से हराया - Samacharline.com

खेल/क्रिकेट

न्यूजीलैंड फॉलोऑन के बाद जीतने वाली तीसरी टीम:दूसरी पारी में 483 रन बनाए, इंग्लैंड को 258 का टारगेट दिया, एक रन से हराया

जीलैंड ने वेलिंगटन टेस्ट में इंग्लैंड को एक रन से हरा दिया। फॉलोऑन खेलने के बाद जीतने वाली वह दुनिया की तीसरी टीम बनी है।

इससे पहले भारत ने 2001 में कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इंग्लैंड दो बार यह कारनामा कर चुकी है। उसने 1881 और 1984 में फॉलोऑन खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया। यानी टेस्ट क्रिकेट में फॉलोऑन खेलकर जीतने की घटना 4 बार हो चुकी है।

टेस्ट में एक रन से जीत का इंट्रेस्टिंग फैक्ट: 1993 में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट में एक रन से मात दी थी। इसके 30 साल बाद न्यूजीलैंड ने यह करिश्मा किया है।

न्यूजीलैंड के जश्न की तस्वीर…

तस्वीर में न्यूजीलैंड के प्लेयर्स और सेकंड लास्ट ओवर मेडन फेंकने वाले गेंदबाज टिम साउदी (बीच में)।

एक नजर में देखिए सीरीज रिजल्ट
कीवियों की इस जीत के साथ ही दो मुकाबलों की यह सीरीज एक-एक से बराबर हो गई है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 267 रनों से जीता था।

फॉलोऑन खेलने के बाद एक रन से कैसे जीती न्यूजीलैंड, सिलसिलेवार पढ़िए

इंग्लैंड पहली पारी: वेलिंगटन में 24 फरवरी को शुरू हुए टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 87 ओवर में 435 रन का स्कोर खड़ा किया। जो रूट और हैरी ब्रूक ने शतक लगाए।

न्यूजीलैंड पहली पारी: 209 रन बनाए। टिम साउदी हाईएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 73 रन बनाए। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 4 विकेट लिए। एंडरसन और लीच को 3-3 सफलताएं मिलीं। न्यूजीलैंड 226 रन से पिछड़ रही थी और ऐसे में इंग्लैंड ने उसे फॉलोऑन खेलने केे लिए बुला लिया।

न्यूजीलैंड दूसरी पारी: कप्तान केन विलियम्सन ने 132 रन बनाए। ओपनर टॉम लाथम ने 83 और कॉनवे ने 61 रन की पारी खेली। डेरिल मिचेल (54) और टॉम बंडल (90) ने भी अर्धशतक बनाए। टोटल 483 रन पहुंच गया।

इंग्लैंड दूसरी पारी: टीम को 258 रन का टारगेट मिला। केवल जो रूट ही गेंदबाजों का सामना कर पाए। उन्होंने 95 रन की पारी खेली। पूरी टीम 256 रन पर सिमट गई और 1 रन से मैच हार गई। नील वेगनर ने 4 और साउदी ने 3 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने दूसरी पारी में 132 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने दूसरी पारी में 132 रन बनाए।

आखिरी विकेट क्रीज पर था, तब इंग्लैंड को 7 रन चाहिए थे…नहीं बना सके

  • 35 रन की पारी खेलने वाले बेन फोक्स आउट होने वाले इंग्लैंड के 8वें बल्लेबाज थे। 72वें ओवर में जब वो आउट हुए तो इंग्लैंड का स्कोर 251 था। जीत के लिए 7 रन चाहिए थे।
  • 73वां ओवर फेंकने आए वैगनर। क्रीज पर आखिरी जोड़ी थी। एंडरसन और लीच सामने थे। आखिरी गेंद पर एंडरसन ने चौका मार दिया।
  • अब इंग्लैंड का स्कोर 256 पहुंच चुका था और जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। 74वें ओवर में साउदी ने 3 बाउंसर मारी और सामने खड़े लीच 6 गेंदों पर एक भी रन नहीं बना पाए।
  • 75वां ओवर फेंकने आए वैगनर। लेग साइड पर शॉर्ट बॉल फेंकी। गेंद वाइड के काफी करीब थी पर अंपायर ने इस वाइड बॉल करार नहीं दिया। दूसरी गेंद भी लेग साइड पर थी, जो एंडरसन के बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर बंडेल ने कोई गलती नहीं की। उन्होंने कैच पकड़ लिया। इंग्लैंड एक रन से यह मुकाबला हार गई।

इंग्लैंड ने 32 रन के अंदर गंवा दिए 4 विकेट
इंग्लैंड ने पांचवें दिन 32 रन जोड़ने के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए। जो रूट और बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की पारी को संभाला। दोनों के बीच 121 रन की साझेदारी हुई। लंच तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 168 रन बना लिए थे। बेन स्टोक्स 201 के टीम स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने 116 गेंदों पर 33 रन बनाए। उनके जाने के बाद 202 रन पर इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा और जो रूट भी 95 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Page 4MP Achievement Digital AD_300X250