यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों के दो प्यारे बच्चे भी हैं। अब हाल ही में कपल को पूरी फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रितेश- जेनेलिया अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनके बच्चे रियान और राहिल ने पैपराजी को देख हाथ जोड़कर नमस्ते किया, जिसे देखने के बाद फैंस उनके संस्कारों की खूब तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो देख फैंस ने की तारीफ
इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट किए हैं। हर कोई रितेश और जेनेलिया की परवरिश की तारीफ कर रहा है। इस वीडियो पर एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत संस्कारी बच्चे हैं’। जो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बच्चे कितने क्यूट हैं। कितने अच्छे संस्कार दिए हैं। जब भी मीडिया देखते हैं, हाथ जोड़ लेते हैं यार। भगवान तुम पर आशीर्वाद बनाए रखे।’
मराठी फिल्म वेद में साथ नजर आए थे रितेश- जेनेलिया

रितेश और जेनेलिया को हाल ही में मराठी फिल्म वेद में साथ देखा गया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी लगभग 10 सालों बाद बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई दी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है। आखिरी बार कपल फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया’ में साथ नजर आया था।