सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न...
छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति,...

कलेक्टर ने चिंतामन गणेश मंदिर जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
उज्जैन | कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने आज सुबह चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचकर यहां पर दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया । उन्होंने दर्शनार्थियों के प्रवेश एवम निर्गम के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान आर इ एस के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि मंदिर परिसर में 7000 वर्गफिट में मार्बल फ्लोरिंग अन्य सुविधाओं के निर्माण कार्य जारी है जो 30 अप्रैल तक पूर्ण हो जाएंगे। कलेक्टर ने इस संबंध में मंदिर समिति के प्रशासक एवं इन अधिकारियों से चर्चा की । उन्होंने दर्शनार्थियों के लिए अधिक से अधिक सुविधाओं को विकसित करने के निदेश दिए है ।. निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्रीमती मधु नायक , ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री सुनील शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे.