यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात 1:30 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वे 66 साल के थे। वे दिल्ली में होली के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसका वीडियो भी सामने आया है। अचानक मौत को देखते हुए दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई।
कुछ देर पहले उनकी पार्थिव देह मुंबई स्थित उनके घर लाई गई थी। जहां से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई थी। वर्सोवा के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हो चुका है। सतीश कौशिक के भतीजे निशांत कौशिक ने दैनिक भास्कर को बताया था कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ। दिल्ली में फैमिली फंक्शन में शामिल होने के बाद रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिवार उन्हें अस्पताल ले गया था, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स उनके घर पहुंचे। जावेद अख्तर, अनुपम खेर, राज बब्बर, रणबीर कपूर, फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन, ईला अरूण सहित कई सेलेब्स सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।