अपडेट्स मध्यप्रदेश:PM मोदी को सोशल मीडिया पर धमकी, गुजरात पुलिस ने छतरपुर से 2 को उठाया - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

देशमध्य प्रदेश

अपडेट्स मध्यप्रदेश:PM मोदी को सोशल मीडिया पर धमकी, गुजरात पुलिस ने छतरपुर से 2 को उठाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस ने मध्यप्रदेश से दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस ने देर रात छतरपुर में छापेमारी की। यहां से दो लोगों को पकड़ा गया है। तीन दिन पहले मध्यप्रदेश के सतना और रीवा से भी दो लोगों को पकड़ा गया था।

9 फरवरी को अहमदाबाद में बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी का मैच था। इसमें PM मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानिया भी शामिल हुए थे। इस मैच में खलल डालने की धमकी मिली थी। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की आवाज में रिकॉर्डेड मैसेज भेजे गए थे। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के ट्विटर हैंडल भी इस्तेमाल में लाए जाने की खबर है।

रीवा में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 10 मार्च की रात छापेमारी की थी। यहां टॉवर वाली गली में पकड़े गए दो लोग किराए से कमरा लिए थे। क्राइम ब्रांच ने मकान मालिक से पूछताछ की थी। पूछा था कि सतना निवासी राहुल द्विवेदी और नरेंद्र कुशवाहा को जानते हो। मकान मालिक ने बताया कि दोनों किराएदार हैं। लाइट फिटिंग और प्लंबर का काम करते हैं। महीने में दो-चार बार आते हैं। काफी दिन से नहीं आए। जिस रूम में दोनों रहते थे, टीम उसका गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत कई संदिग्ध वस्तुएं मिली है।