भोपाल, इंदौर में आज ओलावृष्टि:आधे MP में तेज बारिश-आंधी के आसार; उज्जैन के साथ दमोह-देवास में बारिश - Samacharline.com

किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता

चण्डीगढ- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मैहर से लाड़ली बहना योजना में अंतरित करेंगे 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य...

फेक न्यूज के जमाने में हम नेक न्यूज वाले बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के सत्रारंभ-अभ्युदय 2026 का किया...

ads

इंदौरदेवासभोपाल

भोपाल, इंदौर में आज ओलावृष्टि:आधे MP में तेज बारिश-आंधी के आसार; उज्जैन के साथ दमोह-देवास में बारिश

मध्यप्रदेश में 16 मार्च से बारिश का सिस्टम एक्टिव हो गया। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा संभाग के साथ कटनी, जबलपुर, पन्ना, सागर और छतरपुर में तेज आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ही, ग्वालियर, सागर-शहडोल में बारिश के भी आसार हैं। हवा की रफ्तार 40 से 60Km प्रतिघंटा रह सकती है। आकाशीय बिजली के चमकने और गिरने की भी आशंका है। उज्जैन के साथ दमोह के पथरिया और देवास में बूंदाबांदी चल रही है।

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है, जो 19 मार्च तक बदला रहेगा। पिछले दो दिन से भोपाल, इंदौर, सीहोर, खरगोन, नर्मदापुरम, बड़वानी, देवास, बुरहानपुर, शिवपुरी, बैतूल, रायसेन, ग्वालियर, भिंड, खंडवा, हरदा, मुरैना, उज्जैन, धार, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडौरी, दमोह, सिवनी, कटनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, रीवा और सागर में बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल, मंदसौर में ओले भी गिरे।

इसलिए बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिक पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में एक विक्षोभ सक्रिय है, जो काफी मजबूत है। इसी के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात साउथ-ईस्ट राजस्थान में 14 मार्च से बना हुआ है। इससे प्रदेश में मौसम बदल गया है। 16 मार्च से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ बन गया है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आ रही है। इन दोनों के मिश्रण से प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का असर है।