राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेसी उतरे सड़कों पर सर पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन - Samacharline.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास, खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार किए वितरित, युवाओं से खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक,...

सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी, पाटनी तिराहे का नाम ‘हनुमान चौक’ करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

युवाओं से नशे से दूर रहकर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा...

देशमध्य प्रदेश

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेसी उतरे सड़कों पर सर पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

  • राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेसी उतरे सड़कों पर सर पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
  • मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
  • थाने पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

नर्मदापुरम। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए के विरोध में आज शुक्रवार को इटारसी में कांग्रेसी एकजुट होकर सड़कों पर उतरी। इस दौरान कांग्रेसियों ने सिर पर काली पट्टी बांधकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वायनाड केरल से सांसद  राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त को लेकर सड़कों पर उतर गई और पहली लाईन स्थित कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली और जमकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इटारसी थाने पहुंचे। थाने के सामने बैठकर जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार राजीव कहार को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रच कर उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी का संसद में जो कार्यकाल था उसको समाप्त कर दिया गया है उसके विरोध में यह ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान थाने में पूर्व उप गृह मंत्री विजय दुबे काकू भाई ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।