रामनवमी के शुभकामना संदेशों को नगर निगम की टीम ने क्रेन से हटाया, - Samacharline.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास, खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार किए वितरित, युवाओं से खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक,...

सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी, पाटनी तिराहे का नाम ‘हनुमान चौक’ करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

युवाओं से नशे से दूर रहकर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा...

उज्जैन

रामनवमी के शुभकामना संदेशों को नगर निगम की टीम ने क्रेन से हटाया,

कांग्रेस विधायक द्वारा चामुंडा माता ब्रिज और आगर रोड पर लगाए गए रामनवमी के शुभकामना संदेशों को नगर निगम की टीम ने क्रेन से हटाया,

उज्जैन | जिले के तराना विधानसभा के कांग्रेस विधायक व महापौर पद के प्रत्याशी रहे महेश परमार द्वारा रामनवमी के शुभकामना संदेश शहर में लगाए गए हैं। यहां चामुंडा माता ब्रिज और आगर रोड पर होर्डिंग लगाए गए थे। इन होर्डिंग में भगवान राम के फोटो के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ व विधायक महेश परमार का फोटो था। इसके साथ ही रामनवमी की शुभकामना के स्लोगन लिखे हुए थे। गुरुवार दोपहर को नगर निगम की टीम ने कांग्रेस विधायक के होर्डिंग को क्रेन के माध्यम से हटा दिया। नगर निगम की टीम द्वारा होर्डिंग हटाने के मामले पर कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह ओछी मानसिकता की राजनीति है । जो कि भाजपा सरकार द्वारा की जा रही है।