पंचकोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव स्थल करोहन पहुंचा, हजारो यात्रियों का जत्था - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

उज्जैनदेश

पंचकोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव स्थल करोहन पहुंचा, हजारो यात्रियों का जत्था

पंचकोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव स्थल करोहन पहुंचा, हजारो यात्रियों का जत्था, 100 साल पुराने दादाजी धूनीवाले मंडल के सदस्यों ने लोकनृत्य कर भजन गाए,

उज्जैन की पांच दिवसीय पंचकोशी यात्रा का जत्था दूसरे पड़ाव गांव करोहन पहुंचा। यहां शनिवार रात्रि को हजारों श्रद्धालु पड़ाव स्थल पर रुके। इस दौरान समाजसेवियों ने भोजन प्रसादी व स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क तौर पर उपलब्ध करवाई। खास बात तो यह रही कि यहां 100 साल पुराना एक भक्त मंडल भी इस यात्रा में शामिल है। दरअसल दादा जी धूनीवाले नाम के इस मंडल में 43 सालों से दीनदयाल बैंडवाल नामक एक बुजुर्ग संचालक का कार्य संभाल रहे हैं। बेंडवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके मंडल में प्रदेश के कई शहरों के अलावा राजस्थान के भी सदस्य हैं । जो कि प्रतिवर्ष पंचकोशी यात्रा करते हैं। यात्रा में उनका कार्य लोकनृत्य व भजन करना है। ताकि श्रद्धालु यात्रा के दौरान पूरी तरह भक्ति के माहौल में रहे।