सऊदी अरब सबसे अमीर टी-20 लीग शुरू करना चाहता है:आईपीएल मालिकों और BCCI को सेटअप जमाने के लिए मना रहा - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

खेल/क्रिकेट

सऊदी अरब सबसे अमीर टी-20 लीग शुरू करना चाहता है:आईपीएल मालिकों और BCCI को सेटअप जमाने के लिए मना रहा

सऊदी अरब दुनिया की सबसे अमीर टी-20 लीग शुरू करने की योजना बना रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 दुनिया की सबसे आकर्षक टी-20 लीग बनी हुई है। चाहे वह फाइनेंस के मामले में हो या वर्ल्ड लेबल खिलाड़ियों की भागीदारी, या सोशल मीडिया पर इसकी उपस्थिति हो।

दुनिया भर में अन्य टी-20 लीगों की तुलना में आईपीएल सबसे आगे रहता है। हालांकि, चीजें जल्द ही बदल सकती हैं क्योंकि सऊदी अरब ने IPL मालिकों को देश में ‘दुनिया की सबसे अमीर टी-20 लीग’ स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। फुटबॉल और फॉर्मूला 1 जैसे दूसरे खेलों में भारी निवेश करने के बाद सऊदी अरब की नजर अब क्रिकेट पर है।

मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारतीय खिलाड़ियों को किसी भी विदेशी लीग में भाग लेने से रोकता है। हालांकि, सऊदी अरब सरकार के नए टी-20 लीग को स्थापित करने के प्रस्ताव के बाद बोर्ड इस नियम में बदलाव कर सकता है।

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को विदेशी लीग में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है।
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को विदेशी लीग में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है।

ICC से इजाजत लेनी होगी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करीब एक साल से इस विषय पर बातचीत चल रही है। लेकिन, इस मामले में कुछ भी कन्फर्म करने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से इजाजत लेनी होगी। हाल ही में ICC के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने क्रिकेट में सऊदी अरब की रुचि की पुष्टि की थी।

बार्कले ने कहा था, यदि आप अन्य खेलों को देखें, जिसमें वे शामिल रहे हैं तो मुझे लगता है कि क्रिकेट उनके लिए आकर्षक होगा। आम तौर पर खेल में उनकी उन्नति को देखते हुए सऊदी अरब के लिए क्रिकेट काफी अच्छा काम करेगा। उन्होंने आगे कहा, वे क्रिकेट में निवेश करने के लिए काफी उत्सुक हैं।

हमारा मकसद सऊदी अरब को एक ग्लोबल क्रिकेट डेस्टिनेशन बनाना
सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन के अध्यक्ष प्रिंस सऊद बिन मिशाल अल-सऊद ने पिछले महीने अरब न्यूज को बताया, हमारा मकसद किंगडम में रहने वाले स्थानीय लोगों और प्रवासियों के लिए एक स्थायी उद्योग बनाना और सऊदी अरब को एक ग्लोबल क्रिकेट डेस्टिनेशन बनाना है।