IPL में LSG Vs CSK मैच:चेन्नई को 19 ओवर में 127 रन का रिवाइज टारगेट मिला - Samacharline.com

खेल/क्रिकेट

IPL में LSG Vs CSK मैच:चेन्नई को 19 ओवर में 127 रन का रिवाइज टारगेट मिला

इंडियन प्रीमियर लीग-16 के 45वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 127 रन का रिवाइज टारगेट मिला है। इससे पहले, लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 7 विकेट 125 रन बनाए थे, तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। वर्षा के कारण चेन्नई को संशोधित लक्ष्य दिया गया।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ की ओर से आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 20 रन का योगदान दिया, जबकि काइल मेयर्स ने 14 रन का योगदान दिया।

चेन्नई की ओर से मोइन अली, महीश तीक्षणा और मथिश पथिराना ने दो-दो विकेट लिए।

लखनऊ-चेन्नई मैच का स्कोरकार्ड

ऐसे गिरे लखनऊ के विकेट…

  • पहला: चौथे ओवर की चौथी बॉल पर मोइन अली ने काइल मेयर्स को गायकवाड के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा : छठे ओवर की चौथी बॉल पर महेष तीक्षणा ने मनन वोहरा को बोल्ड कर दिया।
  • तीसरा: छठे ओवर की पांचवीं बॉल पर महेश तीक्षणा ने कप्तान क्रुणाल पंड्या को रहाणे के हाथों कैच कराया।
  • चौथा: 7वें ओवर की 5वीं बॉल पर रवींद्र जडेजा ने मार्कस स्टोइनिस को बोल्ड कर दिया।
  • पांचवां: 10वें ओवर की चौथी बॉल पर मोइन अली ने करण शर्मा को कैच एंड बोल्ड कर दिया।
  • छठा: 18वें ओवर की चौथी बॉल पर पथिराना ने निकोलस पूरन को मोइन अली के हाथों कैच कराया।
  • सातवां: 20वें ओवर की दूसरी बॉल पर कृष्णप्पा गौतम को पथिराना ने रहाणे के हाथों कैच कराया।

बडोनी-पूरन की साझेदारी ने लखनऊ को संभाला
45 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद आयुष बडोनी और निकोलस पूरन ने अर्धशतकीय साझेदारी कर लखनऊ की बिखरती पारी को संभाला। दोनों ने 48 बॉल पर 59 रन जोड़े। इस साझेदारी को पथिराना ने पूरन को आउटकर तोड़ा।

पावरप्ले में लखनऊ की खराब शुरुआत, 3 विकेट गंवाए
लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले पावरप्ले में 31 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए। काइल मेयर्स, मनन वोहरा और क्रुणाल पंड्या सस्ते में पवेलियन लौट गए। इस दौरान महीश तीक्षणा ने दो और मोईन अली ने एक विकेट लिए।

फोटोज में देखिए लखनऊ-चेन्नई मैच का रोमांच

मोइन अली ने लखनऊ को पहला झटका दिया। उन्होंने काइल मेयर्स को आउट किया।
मोइन अली ने लखनऊ को पहला झटका दिया। उन्होंने काइल मेयर्स को आउट किया।
धोनी ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया है।
धोनी ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया है।
बारिश शुरू होने पर मैदान को कवर से ढंकता ग्राउंड स्टॉफ।
बारिश शुरू होने पर मैदान को कवर से ढंकता ग्राउंड स्टॉफ।
लखनऊ में मैच से पहले रुक-रुककर बारिश हो रही है।
लखनऊ में मैच से पहले रुक-रुककर बारिश हो रही है।
लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी स्टेडियम में मैच खेलने पहुंचे पूर्व भारतीय कप्तान धोनी।
लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी स्टेडियम में मैच खेलने पहुंचे पूर्व भारतीय कप्तान धोनी।

चेन्नई में दीपक चाहर की वापसी, क्रुणाल लखनऊ की कप्तानी कर रहे हैं
तेज गेंदबाज दीपक चाहर की वापसी हो गई है। उन्हें आकाश की जगह टीम में शामिल किया गया है, वहीं चोटिल केएल राहुल की जगह क्रुणाल पंड्या लखनऊ की कप्तानी कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स : क्रुणाल पंड्या (कप्तान), काइल मेयर्स, मनन वोहरा, करण शर्मा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई और मोहसिन खान।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : डिकॉक, दीपक हुड्‌डा, डेनियल सैम्स, यश ठाकुर, प्रेरक मांकड।

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा।
इम्पैक्ट प्लेयर : अंबाती रायडु, मिचेल सेंटनर, एस संपाती, शेख रशीद और अकाश सिंह।

सीजन में दूसरी बार लखनऊ-चेन्नई का सामना
लखनऊ और चेन्नई IPL इतिहास में तीसरी बार आमने-सामने है। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार खेल रही हैं। इससे पहले सीजन के छठे मैच में दोनों का सामना हुआ था, तब चेन्नई को 12 रन से जीत मिली थी।

लखनऊ 9 मैचों में से 5 जीता
लखनऊ को इस सीजन अब तक खेले गए 9 मैचों में 5 जीत और 4 में हार मिली है। टीम के पास 10 पॉइंट्स हैं। लखनऊ को अपने पिछले मैच में बेंगलुरु से हार मिली थी।

चेन्नई ने भी 9 में से 5 मैच जीते
चेन्नई ने इस सीजन में अब तक नौ मैच खेले हैं। जिनमें उसे पांच में जीत और चार मैचों में हार मिली। CSK के अभी 10 अंक हैं। चेन्नई को उसके पिछले मैच में पंजाब से हार मिली थी।

हेड टु हेड में लखनऊ और चेन्नई बराबर
लखनऊ का यह दूसरा सीजन है। हेड टु हेड की बात करें तो लखनऊ और चेन्नई बराबरी पर हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल दो मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें एक बार लखनऊ और एक बार चेन्नई को जीत मिली है।

Page 5MP Achievement Digital AD_300X250