जारी हुआ MP बोर्ड 10th और 12th का Result - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
उज्जैनकरियरदेशमध्य प्रदेशहोम

जारी हुआ MP बोर्ड 10th और 12th का Result

मध्‍य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE Board) की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम दोपहर 12.30 बजे जारी किया गया । विद्यार्थी यह परिणाम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

इस साल 12वीं के 8 लाख 57 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 3099 सरकारी और 753 प्राइवेट स्कूल हैं। 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल तक चलीं। 35 हजार से भी ज्यादा टीचर्स ने 60 दिन में मूल्यांकन का काम पूरा किया। 12वीं की 42.99 लाख कॉपियां जांची गई हैं।

10वीं की परीक्षा में 9 लाख 65 हजार परीक्षार्थी बैठे थे। परीक्षा के लिए इस बार प्रदेशभर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 3099 सरकारी और 753 प्राइवेट स्कूलों शामिल हैं। 10वीं की परीक्षा 1 से 27 मार्च तक हुई। बोर्ड ने 52 सेंटर्स पर 10वीं की 57.04 लाख कॉपियां जांची।

https://mpresult.nic.in

https://mpbse.mponline.gov.in

https://mpbse.nic.in वेबसाइट पर देख सकेंगे

प्रदेश में 10वीं का परिणाम 66.47 प्रतिशत तथा 12वीं का परीक्षा परिणाम 55.28प्रतिशत रहा है। माशिमं ने परिणामों के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की है। १२वीं में नारायण शर्मा प्रथम स्थान पर रहे, वहीं एक्सीलेंस के छात्र देवांश सोनी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रवीण्य सूची में आठवां स्थान बनाया है।

उज्जैन से माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा 24102 विद्यार्थियों ने और 12वीं की परीक्षा 19322 विद्यार्थियों ने दी थी। परीक्षा 83 केंद्रों पर हुई थी। नकल रोकने के लिए माशिमं ने पहली बार गणित, विज्ञान और सा. विज्ञान के प्रश्न पत्र वाले दिन उत्तर पुस्तिकाएं बारकोड वाली मुहैया कराई थीं।