MP में आज ओले-बारिश का अलर्ट:इंदौर संभाग में गिर सकते हैं ओले; भोपाल-ग्वालियर में बूंदाबांदी - Samacharline.com
इंदौरउज्जैनदेवासदेशभोपालमध्य प्रदेशहोम

MP में आज ओले-बारिश का अलर्ट:इंदौर संभाग में गिर सकते हैं ओले; भोपाल-ग्वालियर में बूंदाबांदी

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर संभाग के बुरहानपुर, खरगोन, आलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ और धार में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, भोपाल-ग्वालियर समेत करीब 20 जिलों में मौसम बदला रहेगा। यहां बूंदाबांदी हो सकती है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने से पिछले दो-तीन दिन से बारिश और ओले गिरने की स्थिति बनी हुई है। ऐसा ही दौर सोमवार को भी जारी रहेगा। फिर इसका असर कम हो जाएगा। भोपाल में सोमवार-मंगलवार को बादल रहेंगे। 8 जून से मौसम साफ हो सकता है।

यहां बारिश, ओलों का अनुमान

  • भोपाल, सीहोर, बड़वानी, देवास, मंदसौर, नीमच, भिंड, श्योपुरकलां, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर, टीकमगढ़ में बारिश हो सकती है।
  • बुरहानपुर, खरगोन, आलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ और धार में ओले गिरने के आसार हैं।

दूसरे सप्ताह में भी बारिश का दौर
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5 जून तक प्रदेश में एक्टिव रहेगा। जून के दूसरे सप्ताह में भी बारिश होने और आंधी चलने का अनुमान है। मानसून 20 जून या इसके बाद ही प्रदेश में एंट्री करेगा।

दिन में उमरिया सबसे गर्म, खरगोन की रात पचमढ़ी से ठंडी
रविवार को मध्यप्रदेश में उमरिया सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां दिन का पारा 42.3 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के 9 जिलों में रविवार को अधिकतम पारा 40 से 42 डिग्री के बीच रहा। बाकी जिलों में यह 40 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ। सबसे कम दिन का तापमान इंदौर में 35 डिग्री रहा। रायसेन और टीकमगढ़ में रविवार की रात सबसे ज्यादा गर्म रही। दोनों जगह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। खरगोन में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। पचमढ़ी में यह 23.2 डिग्री रहा।

भिंड, उमरिया, बड़वानी, नौगांव में बारिश
रविवार को मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश और आंधी का दौर जारी रहा। भिंड, बड़वानी, उमरिया और नौगांव में बारिश हुई। बड़वानी के सेंधवा में सुबह बादल छाए। धूल भरी तेज आंधी चली। इसके बाद बारिश होने लगी। इन जगहों पर गर्मी का असर भी ज्यादा रहा। उमरिया में तापमान 42.3 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि नौगांव में पारा 40 डिग्री रहा। इसके अलावा दमोह, सीधी, नर्मदापुरम, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सतना में भी तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

Page 1MP Achievement Digital AD_300X250