नाइजीरिया में नदी में डूबी बोट, 103 लोगों की मौत:97 लापता, 100 लोगों को बचाया गया, बोट पर 300 लोग सवार थे - Samacharline.com

सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न...

’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति,...

विदेश

नाइजीरिया में नदी में डूबी बोट, 103 लोगों की मौत:97 लापता, 100 लोगों को बचाया गया, बोट पर 300 लोग सवार थे

नाइजीरिया के क्वारा में सोमवार तड़के एक बोट नाइजर नदी में डूब गई। इस हादसे में 103 लोगों की मौत हो गई, 97 लोग लापता हो गए। वहीं, 100 लोगों को बचा लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोट में 300 लोग सवार थे। सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

पेड़ से टकराकर पलटी बोट
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय निवासी ने बताया कि कुछ लोग एगबोटी गांव में शादी में गए थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। ऐसे में शादी में गए कुछ मेहमानों ने गांव से निकलने के लिए बोट से नदी पार करने का सहारा लिया।

उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ के किनारे की ओर आने के दौरान उनकी बोट पानी में छिपे पेड़ के तने से टकरा गई और टूट गई। इसके बाद वो दो हिस्सों में होकर पानी में डूब गई।

मई में नाइजीरिया में बोट पलटने से 15 लोगों की मौत हुई थी

इससे पहले मई में नाइजीरिया के सोकोतो में एक नाव पलटने से 15 लोगों की मौत हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरिया के ऐसे इलाकों में बोट एक्सीडेंट काफी आम हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां अमूमन लोग आने जाने के लिए खुद की बनी नावों का इस्तेमाल करते हैं।