ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ 2,800 ਨਵੇਂ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰਾਂ ਨੂੰ ਲਾਇਸੈਂਸ ਸੌਂਪ ਕੇ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਰੋਜ਼ੀ-ਰੋਟੀ ਦਾ ਨਵਾਂ ਰਾਹ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਹੈ
ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ 2,800 ਨਵੇਂ ਡਿਪੂ...
ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ 2,800 ਨਵੇਂ ਡਿਪੂ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, यह गुरुवार शाम 4 से रात 8 बजे के बीच कच्छ के जखौ पोर्ट पहुंचेगा। इस दौरान हालात बेहद खराब हो सकते हैं।
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखौ से करीब 180 किमी की दूरी पर है। हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रही है।
उन्होंने कहा, ‘यह शाम 4 बजे तक तट पर पहुंचेगा। यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान है। इसकी वजह से पेड़, छोटे मकान, मिट्टी और टिन के घरों को नुकसान हो सकता है। कच्छ और सौराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।’
गुजरात मौसम विभाग ने बताया कि तूफान दक्षिणी अरब सागर में पैदा होने के बाद गुजरात तट के करीब पहुंचने तक कई बार रास्ता बदलता रहा। इससे यह कमजोर हुआ है, लेकिन कई बार खतरनाक हुआ है। गुजरात के प्रभावित 8 जिलों से 75 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और पश्चिमी राजस्थान में इसका असर देखा जा रहा है। यहां के कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है।
तूफान से जुड़े अपडेट्स

25 साल में जून में गुजरात से टकराने वाला पहला तूफान
बिपरजॉय पिछले 25 साल में जून महीने में गुजरात के तट से टकराने वाला पहला तूफान होगा। इससे पहले 9 जून 1998 को एक तूफान गुजरात के तट से टकराया था। तब पोरबंदर के पास 166 KMPH की रफ्तार से हवा चली थी।
बीते 58 साल की बात करें तो 1965 से 2022 के बीच अरब सागर के ऊपर से 13 चक्रवात उठे। इनमें से दो गुजरात के तट से टकराए। एक महाराष्ट्र, एक पाकिस्तान, तीन ओमान-यमन और छह समुद्र के ऊपर कमजोर पड़ गए।
अब फोटो-वीडियो में देखिए तूफान का असर और इससे बचाव की तैयारियां



