मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली मुख्यमंत्री निवास में की पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली...
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ....
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

ग्वालियर से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस मुरैना में खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार देर रात 1.30 बजे की बताई जा रही है। घटना के कारण मुरैना-धौलपुर हाईवे पर 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना से पहले बस में आग लगने की भी बात सामने आई है।
ग्वालियर से देर रात 12 बजे दिल्ली के लिए स्लीपर कोच बस रवाना हुई। यह बस मुरैना जिले के सरायछौला थाना इलाके के बाबा देवपुरी मंदिर पर पहुंच पाती, उससे पहले ही बीच सड़क पर खड़े डंपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस की खिड़कियों के कांच टूट गए। अंदर बैठे यात्री टूटी खिड़कियों से बाहर फिंका गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को बस से निकालकर मुरैना जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर ने बताया कि ट्रैवल की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। मृतकों में बस ड्राइवर भी शामिल है। एक मृतक धौलपुर का बताया जा रहा है। बाकी लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं।
मुरैना-धौलपुर हाईवे हुआ जाम
घटना के कारण मुरैना-धौलपुर हाईवे पर 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सरायछौला थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और डंपर को हटाकर यातायात शुरू कराया गया। जाम से अव्यवस्था न हो, इसके लिए मौके पर पुलिस अधीक्षक खुद दो घंटे तक निगरानी करते रहे। ट्रक चालक मौके पर नहीं मिला।
बस में ज्यादातर मजदूर यात्री
इस बस में अधिकतर मजदूर वर्ग के यात्री यात्रा कर रहे थे। कुछ मजदूर धौलपुर (राजस्थान) में उतरने वाले थे, जिन्हें धौलपुर से जयपुर, अजमेर, उदयपुर तक यात्रा करनी थी। कुछ मजदूर दिल्ली की ओर जा रहे थे।
बस में आग भी लगी थी
एक मजदूर के अनुसार, बस में ग्वालियर से 20 किलोमीटर चलने के बाद बानमोर कस्बे में आग भी लगी थी। उस दौरान यात्रियों ने चालक से दूसरी बस मंगाने की बात कही थी, लेकिन उसने आग बुझाकर अनसुना कर दिया था।