शाजापुर में फिर सड़क हादसा:आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की भिडंत, दो की मौत, 9 घायल - Samacharline.com

युवाओं! कृष्ण को केवल पूजिए मत, कृष्ण को समझिए; यदि वास्तविक स्वतंत्रता चाहिए तो पहले आत्मसंयम सीखिए -श्रीपाद अवधूत 

आज भारत का युवा जाग रहा...

इंदौर का अनूठा यशोदा मंदिर : जहां गोद भराई की रस्म के लिए उमड़ती हैं महिलाएं, जन्माष्टमी के दूसरे दिन और डोल ग्यारस पर लगती है भीड़, मन्नत पूरी होने पर बच्चे के कपड़े से लेकर वजन के बराबर धान तक चढ़ाते हैं श्रद्धालु

अक्षय जैन इंदौर के खजुरी बाजार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...

मध्य प्रदेशहोम

शाजापुर में फिर सड़क हादसा:आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की भिडंत, दो की मौत, 9 घायल

शाजापुर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बुधवार रात करीब 11:30 बजे रोजवास टोल के पास ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की ही मौत हो गई और 9 घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। बता दें कि दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद इन्दौर रेफर किया गया था, जिनमें से एक की मौत रास्ते में हो गई।

भिंड़त में बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो में सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए चार-पांच लोगों ने ही मदद की। वे अन्य लोगों से भी मदद की गुहार लगाते रहे।

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह वाघेला ने बताया बोलेरो वाहन में सवार लोग उज्जैन से हाट बाजार कर शाजापुर घर लौट रहे थे उसी समय यह हादसा हुआ। बोलेरो में सवार सभी शाजापुर के निवासी हैं। उज्जैन हाट बाजार के लिए गए थे। हाट बाजार में ये अपनी दुकान लगाते हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीओपी दीपा डोडवे एवं थाना प्रभारी संतोष वाघेला पुलिस बल के साथ शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचे। दुर्घटना में इब्राहिम पिता हाफिज निवासी मनिहारवाड़ी शाजापुर और संदीप पिता बनेसिंह मेवाड़ा की मौत हो गई। वहीं, बाबू पटेल पिता असलम पटेल, रफीक पिता अब्दुल हफीज, अब्दुल हफीज, जाहिर पिता जाकिर, सिकंदर पटेल, करण पिता नारायण, वसीम पिता अकरम, इरशाद पटेल पिता मजार पटेल एवं निर्मल पिता करण घायल हुए हैं।