Madhya Pradesh : भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव भोपाल में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा
भोपाल। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल 2026 को राजधानी...
भोपाल। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल 2026 को राजधानी...
उज्जैन। स्पेशल डीजी जैन ने सिंहस्थ 2028 के दौरान बाहर से आने...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अद्वैत ज्ञान के सूर्योदय...
Prime Minister Narendra Modi has praised this initiative. Dr. Yadav repeatedly emphasizes...

पीएम मोदी मंगलवार को भोपाल के दौरे पर हैं। वे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल – इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे पीएम
पीएम मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं। जहां वह करीब 35 मिनट रहेंगे। पीएम मोदी यहां से देशभर में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें महत्वपूर्ण हैं।

सड़क मार्ग से कमलापति के लिए रवाना हुए पीएम
खराब मौसम और तेज बारिश की वजह से हेलीकॉप्टर के बजाय पीएम मोदी सड़क मार्ग से रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना हुए हैं।इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे पीएम मोदी
10:30 – वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का लोकार्पण कार्यक्रम, रानी कमलापति स्टेशन, भोपाल
11:15 – मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम, मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल
01:10 – प्रधानमंत्री मोदी का प्रस्थान
भारी बारिश के चलते रोड शो कैंसिल
पीएम मोदी भोपाल में रोड शो करने वाले थे, लेकिन बीते दिनों से जारी बारिश के चलते पूर्वानुमान को देखते हुए पीएम का भोपाल में रोड शो और शहडोल का दौरा स्थगित कर दिया गया है। भोपाल में राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक मोदी के प्रस्तावित रोड शो को खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया गया है। बता दें, दो महीने में यह दूसरा मौका है, जब प्रधानमंत्री का रोड शो भोपाल में रद्द हुआ है।

आज इन रास्तों पर जाने से बचें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने मंगलवार दोपहर दो बजे तक रानी कमलापति स्टेशन और लाल परेड ग्रांउड के आसपास यातायात व्यवस्था परिवर्तित की है। प्रधानमंत्री सुबह 9:50 बजे भोपाल पहुंचने वाले हैं, जिसके चलते कई रास्तों पर प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

रानी कमलापति स्टेशन पर सभी तैयारियां पूर्ण
पीएम मोदी कुछ ही देर में राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले हैं, जहां से वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर स्टेशन पर सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। दोनो वंदे भारत ट्रेने प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर खड़ी हैं। पीएम की सुरक्षा के भी व्यापक इतंजाम किए गए हैं। पीएम मोदी इससे पहले रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर चुके हैं। वहीं, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी पीएम मोदी ने ही किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और देशवासियों को सौगात देंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, वहीं रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। गोवा, बिहार और झारखंड को पहली बार वंदे भारत ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी। यह रेलगाड़ियां यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करेंगी और पर्यटन को बढ़ावा देंगी।